Extra Activities


1.)एन.सी.सी.:-

विधार्थी में एकता और अनुशासन की भावना को जाग्रत करने हेतु महाविधालय में एन.सी.सी. छात्र इकाई का गठन किया जाता है, जिसमे बी.ए. तथा बी. काम. के विधार्थी ही भाग ले सकते हैं|

2.) एन.एस.एस:-

छात्र-छात्राओ को समाज सेवा, श्रमदान,स्वास्थय सेवा एवं स्वच्छता तथा प्रौढ शिक्षा जैसे विभिन्न कार्योक्रमो में रुचि को जाग्रत करने के लिये महाविधालय में एन.एस.एस. की छात्र-छात्रा इकाईयो का गठन किया जाता है जिनमे बी.ए. तथा बी.काम. के विधार्थी का मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है|

नोट:- एक समय में एक विधार्थी केवल एक अर्थात एन.सी.सी. अथवा एन.एस.एस. की गतिविधियों में ही भाग ले सकता है|

3.) खेलकूद:-

खेलकूद में रुची रखने वाले सभी विधार्थी को खेल सम्बनधी प्रोत्साहन देने की व्यवस्था है| कालेज में मुख्य रूप से फुट्बाल,वालीवाल, बास्केटबाल,बैडमिन्टन व कबडडीम आदि खेलों के प्रबन्ध के साथ-साथ फिल्ड एण्ड ट्रैक में रुचि रखने वाले विधार्थीयों को भी प्रोत्साहित किया जाता है| परिचय पत्र खो जाने की स्थिती में 50/- शुल्क जमा करवाने पर ही नया परिचय -पत्र आवेदन करने के तीन दिन बाद जारी किया जायेगा |

4.) कालेज पत्रिका:-

महाविधालयो द्धारा कालेज पत्रिका 'संस्क्रति' का प्रकाशन किया जाता जिसमे छात्र/छात्राओ,शिक्षकों, एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वयं रचित रचना को प्रकाशित किये जाने का प्रवाधान है|

5.) सुचना पट:-

कालेज की विभिन्न सूचनाओं एवं आदेशों को सूचित करने का केन्द्र सूचना-पट है| विधार्थी को चाहिए कि वे प्रतिदिन सूचना-पट पर अंकित सूचनाओ को अवश्य पढे| सूचना-पट पर दी गयी सूचनायें ही वैधानिक रुप से मान्य होंगी|

6.) प्रशासनिक समितियां:-

छात्र हितों को बढावा देने के लिये महाविधालय में विभिन्न प्रशासनिक समितियों का गठन किया जाता है जिसमें प्राध्यापको के साथ-साथ विधार्थीयों को भी सम्मिलित किया जाता है|

विशेष:- कालेज में छात्र-छात्राओ को किसी टूर या पिकनिक पर ले जाने की व्यवस्था नहीं है और न ही कालेज ऐसे किसी आयोजन को प्रोत्साहन देता है|